प्रवेश लाल यादव भोजपुरी अभिनेता | Parvesh Lal Yadav Bhojpuri Actor and Producer

Bhojpuri Actor Pravesh Lal Yadav

Parvesh Lal Yadav Bhojpuri Actor and Producer

दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम आपको भोजपुरी स्टार प्रवेश लाल यादव के बारे मे जानकारी शेयर करेंगे। प्रवेश लाल यादव भोजपुरी ऐक्टर होने के साथ-साथ बहुत अच्छे सिंगर भी है। इनके द्वारा गाए गए गाने सभी भोजपुरी दर्शकों को बहुत पसंद आता है। प्रवेश लाल यादव 4 साल सेना ने नौकरी भी कर चुके हैं, इसके अलावा फिल्म पर्डक्शन हाउस ‘निराहुआ इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड’ और ‘निराहुआ म्यूजिक वर्ल्ड’ का पूरा काम प्रवेश लाल ही देखते हैं। 

Parvesh Lal Yadav के बारे में। 

नाम : प्रवेश लाल यादव
जन्म : 11 दिसंबर 1985 
आयु : 36 वर्ष (2021)
पहचान : भोजपुरी ऐक्टर, गायक और प्रडूसर
प्रवेश लाल यादव का जन्म 11 दिसंबर 1985 मे उत्तर प्रदेश के गाजीपुर मे हुआ था। प्रवेश लाल यादव के पिता का नाम विजय लाल यादव और बड़े भाई दिनेश लाल यादव ‘निराहुआ’ है। प्रवेश लाल यादव का एक आम आदमी से भोजपुरी ऐक्टर और प्रडूसर बनने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ा। सन 2002 मे इनके पिता के निधन होने के बाद निराहुआ और प्रवेश पर घर की जिम्मेदारी आ गई तब निराहुआ गायकी मे अपना करियर बनाना शुरू किया। प्रवेश लाल यादव 2002 मे भारतीय सेना मे शामिल हो गए। प्रवेश लाल के आर्मी यूनिट मे जब भी कोई प्रोग्राम होता तो ये सभी को गाना सुनते, इनके प्रोग्राम मे सभी आर्मी ऑफिसर काफी इन्जॉय करते थे।
2008 मे प्रवेश लाल यादव सेना कि नौकरी को छोड़ कर मुंबई आ गए और अपने बड़े भाई दिनेश लाल यादव (निराहुआ) Dinesh Lal Yadav Bhojpuri Actor. के साथ भोजपुरी फिल्मों मे छोटे-बड़े रोल करना शुरू कर दिए। प्रवेश लाल यादव अपने फिल्मी कैरियर शुरुवात 2009 मे किया था इनकी पहली फिल्म थी ‘चलनी के चालल दुल्हा’ जो भोजपुरी की हिट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म के बाद प्रवेश लाल यादव ने कई सुपर हिट भोजपुरी फिल्मों मे काम किया।

प्रवेश लाल यादव भोजपुरी फिल्म लिस्ट
Bhojpuri Movie List Parvesh Lal Yadav

Pravesh Lal Yadav Bhojpuri Hero

2009 : चलनी के चालल दुल्हा
2009 : परिवार
2010 : आज के करण अर्जुन
2010  : तुही मोरा बलमा
2010 : दिल
2010 : दुश्मनी
2011 : औलाद
2012 : राजा के रानी से प्यार हो गईल
2012 : हीरो
2013 : टाइगर
2014 : निराहुआ हिन्दुस्तानी
2015 : निराहुआ रिक्शावाला 2
2016 : राम लखन
2018 : बॉर्डर
2018 : निराहुआ हिन्दुस्तानी 3
2018 : घूँघट मे घोटाला
2019 : दूध का कर्ज 2
2020: बंसी बिरजू
2020 : प्रेम गीत
2021 : बनारसी बाबू
दोस्तों इस पोस्ट मे हमने आपको भोजपुरी ऐक्टर और प्रडूसर प्रवेश लाल यादव के बारे मे जानकारी दिया है। उम्मीद करता हूँ कि यह जानकारी आपको पसंद आई होगी।

3 thoughts on “प्रवेश लाल यादव भोजपुरी अभिनेता | Parvesh Lal Yadav Bhojpuri Actor and Producer”

  1. Pingback: Preetam Pyare Bhojpuri film | प्रीतम प्यारे भोजपुरी फिल्म | Bhojpurword Review - Bhojpurworld

  2. Pingback: Dinesh Lal Yadav Nirhua Biography, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' - Bhojpurworld

  3. Pingback: Ghoonghat Mein Ghotala 2 | घूँघट में घोटाला 2 भोजपुरी फिल्म 2021 - Bhojpurworld

Leave a Reply