भोजपुरी स्टार समर सिंह के संग रोमांस करेंगी भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे, जारी हुआ भोजपुरी फिल्म ‘परिवर्तन’ का फर्स्ट लुक

Parivartan Bhojpuri Film

भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) जल्द ही भोजपुरी के स्टार समर सिंह (Samar Singh) के साथ रोमांस करते हुए दिखाई देने वाली हैं। उनकी आने वाली नई भोजपुरी फिल्म ‘परिवर्तन’ (Parivartan Bhojpuri Film) का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है।

भोजपुरी फिल्म ‘परिवर्तन’ के फर्स्ट लुक को आम्रपाली दुबे और समर सिंह दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इस फिल्म में पहली बार समर सिंह, अम्रपाली दुबे के साथ रोमांस करते दिखेंगे। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए ‘परिवर्तन’ भोजपुरी फिल्म के फर्स्ट लुक को काफी पसंद किया जा रहा है और काफी शेयर किया जा रहा है।

इस फिल्म में समर सिंह काफी अलग अंदाज में दिखने वाले हैं, इनके साथ आम्रपाली दूबे भी दमदार ऐक्टिंग करती नजर आएंगी।

परिवर्तन फिल्म के पोस्टर की बात की जाए तो इसमें देखा जा सकता है कि भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे साड़ी में गांव की औरत के किरदार में दिख रही हैं और उनके चेहरे पर भारी टेंशन दिख रही है। इसके साथ ही भोजपुरी स्टार समर सिंह और संजय पांडे दोनों ही गुस्से ‘में दिख रहे हैं। अब देखना ये होगा कि भोजपुरी फिल्म ‘परिवर्तन’ कैसी होने वाली है।

भोजपुरी फिल्म परिवर्तन (Parivartan Bhojpuri Film) में समर सिंह, अम्रपाली दुबे के साथ संजय पांडे, प्रकाश जैस, मधुकर आनंद, धीरज ठाकुर जैसे बड़े कलाकार ऐक्टिंग करते दिखेंगे।

दोस्तों जैसे ही इस फिल्म का ट्रेलर आउट होगा, हम जल्द ही अपडेट करेंगे,उम्मीद करता हूँ की यह जानकारी आपको पसंद आई होगी।

Leave a Reply