खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘Hardi Lage Jaan Ke’ हुआ रिलीज, नेपाल की टैटू गर्ल सौम्या पोखरेल आईं नजर

Hardi Lage Jaan Ke Bhojpuri Song Khesari lal yadav Saumya Pokharel

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) अपने भोजपुरी गाने को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बने रहते हैं। भोजपुरी में इनके नए नए गाने आए दिन रिलीज होते रहते हैं, जो इंटरनेट पर धूम मचा देते हैं। अब खेसारी लाल यादव का एक और गाना यूट्यूब पर काफी धूम मचा रहा है। इनके नए गाने का टाइटल है, ‘हरदी लागे जान के’ (Hardi Lage Jaan Ke Bhojpuri Song) इस दर्द भरे गाने को फैंस काफी पसंद कर रहें हैं।

इस धमाकेदार गाने को Annapurna Films के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। भोजपुरी के इस गाने के विडिओ में खेसारी लाल यादव के साथ नेपाल की टैटू गर्ल सौम्या पोखरेल (Saumya Pokharel) भी नजर आ रही हैं।

‘हरदी लागे जान के’ (Hardi Lage Jaan Ke Bhojpuri Song) के विडिओ में एक छोटी सी कहानी को भी दिखाया गया है। इस गाने के विडिओ में दिखाया गया है कि दोनों एक-दूसरे के प्यार में पागल रहते हैं और उनकी गर्लफ्रेंड सौम्या पोखरेल (Saumya Pokharel) की शादी हो रही है।

इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने गया है। और राज गाजीपुरी (Raj Gazipuri) जी ने इस गाने में म्यूजिक दिया है।

Hardi Lage Jaan Ke (Video)

Leave a Reply