Shruti Rao, खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ की एक्ट्रेस

Shruti Rao Bhojpuri Actress

भोजपुरी एक्ट्रेस श्रुति राव (Shruti Rao) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। इन्होंने अपने एक्टिंग कैरियर की शुरुआत खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ से किया था। इस फिल्म में श्रुति का छोटा स रोल था। लेकिन खेसारी लाल यादव की आने वाली फिल्म ‘आशिकी’ में वह उनकी हीरोइन बनकर आईं। इस वजह से यह खबरें उड़ने लगी कि खेसारी लाल यादव के कहने पर ही उन्हें ‘आशिकी’ में हीरोइन का काम मिला। तब से ही खेसारी लाल यादव और श्रुति राव के अफेयर की खबरें सोशल मीडिया पर फैल रहीं हैं। इस बारे में जब श्रुति राव से पूछा गया तो उन्होंने भी इस मामले से इन्कार नहीं किया और Shruti Rao कहती हैं कि ‘यह मेरी प्राइवेसी है, इस बारे में क्या बात करना।’

श्रुति राव के बारे में.. Shruti Rao Bhojpuri Actress

Shruti Rao भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री कि उन चुनिंदा एक्ट्रेस में से एक हैं जो बहुत ही कम समय में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना ली हैं। 19 अक्टूबर 1997 को दिल्ली में जन्मी श्रुति राव को बचपन से ही ऐक्टिंग और गाने का शौक था। इन्होने बचपन से ही गाना गाना शुरू कर दिया था। जिसके वजह से इन्होने अपना कैरियर संगीत मे ही बना लिया। इनके गाने सभी लोगों को काफी पसंद आते हैं, इनके एक के बाद एक हीट गानो ने इन्हे रातो रात मशहूर कर दिया।

इसके बाद Shruti Rao Bhojpuri Actress साल 2021 में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी कि सुपर हिट भोजपुरी फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ में नजर आई। अब खेसारी लाल यादव कि आने वाली भोजपुरी फिल्म ‘आशिकी’ में नजर आने वाली हैं।

Leave a Reply