Top 10 Actor in Bhojpuri cinema : भोजपुरी सिनेमा में इनके करोड़ों में है फैन फॉलोइंग, देखिए पूरी लिस्ट

Top 10 Actor in Bhojpuri cinema

Top 10 Bhojpuri Actor: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री बीते कुछ सालों में अपनी अलग पहचान बना चुकी है। अब भोजपुरी फिल्म और गाने भारत के साथ-साथ विदेशों में भी काफी सुने और पसंद किये जाने लगे हैं। अब भोजपुरी में एक से बढ़कर एक धमाकेदार फिल्में बनाई जा रहीं हैं जिसे लोग अपने परिवार के साथ बैठ कर देख सकते हैं। इसका श्रेय सबसे ज्यादा भोजपुरी सिनेमा के कलाकारों को जाता है, जो अपनी एक्टिंग के दम पर भोजपुरी फिल्मों को विदेशों तक भी पहोचा दिए हैं। यही वजह है कि भोजपुरी जगत में फिल्मों के अभिनेताओ की जबरदस्त फैन फॉलोइंग देखने के मिलती है। आज के इस खास पोस्ट में हम आपको भोजपुरी सिनेमा के कुछ खास अभिनेताओ से मिलाने जा रहे हैं, (Top 10 Actor Bhojpuri cinema) जो जो अपने ऐक्टिंग के दम पर लाखों लोगों के बीच प्रसिद्ध हो चुके हैं।

1. Pawan Singh, पवन सिंह

Pawan Singh Bhojpuri Hero
Image courtesy : singhpawan999

भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉवर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) अपने फिल्मों और गानों को लेकर काफी चर्चा में बने रहते हैं। पवन सिंह का जन्म बिहार के आरा में 5 जनवरी 1986 में हुआ था। पवन को बचपन से ही गाने का शौक था। उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बतौर गायक अपनी करिअर की शुरुआत किया था। पवन सिंह का भोजपुरी एल्बम सॉन्ग लॉलीपॉप लागेलू (Lollypop Lagelu) 2007 में जबरदस्त सुपरहिट हुआ जिससे पवन सिंह रातो रात भोजपुरी सिनेमा जगत के सुपरस्टार बन गए। इन्होंने साल 2007 में रंगली चुनरिया तोहरे नाम की (Rangli Chunariya Tohre Naam) से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था।

2. Khesari lal yadav, खेसारी लाल यादव

Khesari lal yadav Bhojpuri Hero
Image courtesy : khesari_yadav

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और गायक खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) का जन्म बिहार के छपरा जिले में 15 मार्च 1986 में हुआ था। खेसारी लाल यादव का असली नाम शत्रुघन कुमार यादव (Shatrughan Kumar Yadav) है। भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव बचपन से ही गाने का शौक था। सन 2000 में खेसारी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बतौर गायक अपनी करिअर की शुरुआत किया था। इन्होंने साल 2011 में साजन चले ससुराल (Saajan Chale Sasural) से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। खेसारी लाल यादव अब तक 50 से भी ज्यादा फिल्मों में ऐक्टिंग कर चुके हैं।

Read : Khesari Lal Yadav Bhojpuri Actor खेसारी लाल यादव (सत्रुघन यादव)

3. Dinesh Lal Yadav (Nirahua), दिनेश लाल यादव (निरहुआ)

Top 10 Actor in Bhojpuri cinema, Nirahua Bhojpuri Hero
Image courtesy : dineshlalyadav

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जुबली स्टार और गायक दिनेश लाल यादव का जन्म उत्तर प्रदेश, गाजीपुर के छोटे से गांव टंडवा में 2 फरवरी 1979 में हुआ था। दिनेश लाल यादव को लोग निरहुआ के नाम से जानते हैं। जुबली स्टार दिनेश लाल यादव को भोजपुरी अल्बम सॉन्ग ‘निरहुआ सटल रहे’ से काफी प्रसिद्धि मिली। इन्होंने साल 2008 में निरहुआ रिक्शावाला (Nirhua Rikshawala) से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। दिनेश लाल यादव (निरहुआ) अब तक 70 से भी ज्यादा फिल्मों में ऐक्टिंग कर चुके हैं।

4. Manoj Tiwari, मनोज तिवारी

Manoj Tiwari Bhojpuri Hero
Image courtesy : manojtiwari.mp

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और गायक मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) का जन्म उत्तर प्रदेश, वाराणसी के कबीर चौरा में 1 फ़रवरी 1971 में हुआ था। मनोज तिवारी साल 2010 में बिग बॉस 4 में भी दिखाई दिए। इन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए, इसके बाद मनोज तिवारी को दिल्ली भारतीय जनता पार्टी का अध्य्क्ष बनाया गया। मनोज तिवारी भले ही राजनीति में हैं लेकिन कभी भी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से दूरी नहीं बनायें। राजनीति में होने के बाद भी इन्होंने एक से बढ़कर एक भोजपुरी फिल्मों में काम किया। इन्होंने साल 2004 में ससुरा बड़ा पईसावाला (Sasura Bada Paisawala) से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था।

5. Ravi Kishan, रवि किशन

Ravi Kishan Bhojpuri Hero
Image courtesy : ravikishann

भोजपुरी सुपरस्टार और गायक रवि किशन का पूरा नाम रवि किशन शुक्ला शुक्ला है। Ravi Kishan का जन्म उत्तर प्रदेश के जौनपुर में 17 जुलाई 1971 को हुआ था। रवि किशन 2019 की लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर सीट से सांसद चुने गए हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार रवि किशन भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ हिन्दी और साउथ के फिल्मों में भी काम करते हैं। रवि किशन अब तक 300 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। (Top 10 Actor in Bhojpuri cinema)

6. Yash Kumar Mishra, यश कुमार मिश्रा

Yash Kumar Mishra Bhojpuri Hero
Image courtesy : yashkumarr12

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार और गायक यश कुमार मिश्रा (Yash Kumar Mishra) का जन्म उत्तर प्रदेश के गोंडा में 12 फरवरी 1985 को हुआ था। यश कुमार मिश्रा भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ साउथ, हिन्दी और हिन्दी टीवी सीरीअल में भी काम कर चुके हैं। इन्होंने अपनी करिअर की शुरुवात 2010 में टीवी सीरीअल अगले जनम मोहे बिटिया ही किजो (Agle janam mohe bitiya hi kijo) से किया था। 2012 में इन्होंने तारक मेहता का उल्टा चसमा (Tarak Mehta ka Ulta Chasma) में भी काम किया था। इन्होंने साल 2013 में दिलदार सवारिया (Dildar Sawariya) से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था।

7. Pradeep Pandey (Chintoo), प्रदीप पांडे (चिंटू)

Pradeep Pandey chintoo Bhojpuri Hero
Image courtesy : pradeeppandey_chintu

प्रदीप पांडे (चिंटू) का जन्म महाराष्ट्र के मुंबई में 9 दिसंबर 1992 को हुआ था। Pradeep Pandey (Chintoo) भोजपुरी फिल्म निर्माता राजकुमार आर. पांडे के सबसे बड़े बेटे हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के युवा स्टार प्रदीप पांडे साल 2009 में दीवाना (Deewana) से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था।

8. Arvind Akela (Kallu), अरविंद अकेला (कल्लू)

Arvind Akela kallu Bhojpuri Hero
Image courtesy : arvindakelakallu

भोजपुरी युवा स्टार और गायक अरविंद अकेला (कल्लू) बिहार के बक्सर में 26 जुलाई 1997 में हुआ था। अरविंद अकेला (कल्लू) को बचपन से ही गाना गाने का शौक था इन्होंने अपनी करियर की शुरुआत महज 8 साल की उम्र में भोजपुरी एल्बम ‘गवनवा कहिया ले जईबा ना’ से किया था। इसके बाद इन्होंने एक से बढ़कर एक गाना गाये जैसे ‘चोलिया के हुक राजा जी’, साली सोनी कुमारी’, हामरा उहे लईकी चाही माई रे’। इन्होंने साल 2009 में बताशा चाचा (Batasha Chacha) से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। (Top 10 Actor in Bhojpuri cinema)

9. Ritesh Pandey, रितेश पांडे

Ritesh Pandey Bhojpuri Hero
Image courtesy : ritesh_pandey_official

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और गायक रितेश पांडे का जन्म बिहार के सासाराम में 14 मई 1991 को हुआ था। ‘पियवा से पहिले हमार रहलू’ और ‘हैलो कौन’ जैसे धमाकेदार गानों के बाद रितेश पांडे कई भोजपुरी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं और कई फिल्में आने वाली हैं। रितेश पांडे काफी संघर्ष के बाद भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपना अलग पहचान बनाने में कामयाब रहें हैं। 2014 में बसंत बहार कंपनी में अपना एक भोजपुरी सॉन्ग ‘करुआ तेल’ रिकॉर्ड करवाया और खुद उस गाने को पेनड्राइव में डालकर बाइक से उत्तर प्रदेश और बिहार के अलग-अलग शहरों के दुकानों पर उस गाने को शेयर किया। साल 2019 में भोजपुरी सॉन्ग ‘गोरी तोरी चुनरी बा लाल लाल रे’ के बाद रितेश पांडेय पूरे भारत और सोशल मीडिया पर छा गए।

10. Pramod Premi Yadav, प्रमोद प्रेमी यादव

Pramod Premi Yadav Bhojpuri Hero
Image courtesy : pramodpremiofficial_

भोजपुरी फिल्म स्टार और गायक प्रमोद प्रेमी यादव का जन्म बिहार के आरा में 5 जनवरी 1990 को हुआ था। प्रोमोद प्रेमी को बचपन से ही गाने का बहुत शौक था जिसके चलते उन्होंने 12 साल की उम्र में ही गाना गाना शुरू कर दिया था। प्रमोद प्रेमी यादव साल 2001 से भजन और कीर्तन किया करते थें। भोजपुरी फिल्मों में इन्होंने अपनी करियर की शुरुआत भोजपुरी गाना ‘काहे ओढ़नी चबावेलु’ से किया था। इन्होंने साल 2018 में केहू दिवाना बा नईहर में (Kehu Diwana Ba Naihar Me) से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था।

दोस्तों इनके अलावा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक ऐक्टर हैं जो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के बदलाव में अपना अहम रोल निभा रहें है, अगले पोस्ट में हम बाकी भोजपुरी के ऐक्टर के बारे में जानकारी देंगे। उम्मीद करता हूँ कि यह जानकारी (Top 10 Actor in Bhojpuri cinema) आपको पसंद आई होगी।

1 thought on “Top 10 Actor in Bhojpuri cinema : भोजपुरी सिनेमा में इनके करोड़ों में है फैन फॉलोइंग, देखिए पूरी लिस्ट”

  1. Pingback: Priyanshu Singh Bhojpuri Actress, Arrah की लड़कीं भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में धमाल मचा रही है - Bhojpurworld

Leave a Reply