भोजपुरी इंडस्ट्री की 5 सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस, फीस के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस से भी आगे

Highest Paid Bhojpuri Actress 2023

Highest Paid Bhojpuri Actress 2023: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के गानों और फिल्मों को पूरे भारत में देखा और सुना जाता है। इसी के साथ भोजपुरी की एक्ट्रेस भी किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। आज के समय में भोजपुरी एक्ट्रेस की फैन फालोइंग भोजपुरी दर्शकों के साथ-साथ पूरे भारत में है। ऐसे में कुछ भोजपुरी एक्ट्रेसेस फीस के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस से भी आगे निकल चुकी हैं। आज हम आपको ऐसे 5 भोजपुरी इंडस्ट्री एक्ट्रेस के बारे में जानकारी देंगे जो फीस के मामले में बॉलीवुड की एक्ट्रेस को भी पीछे छोड़ देती हैं।

अक्षरा सिंह (Akshara Singh): भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की क्वीन कही जानी वाली अक्षरा सिंह को आज शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो नहीं जानता होगा। एक्टिंग के साथ-साथ डांस और गाने से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपने नाम का लोहा मनवाने वाली अक्षरा सिंह एक भोजपुरी फिल्म के लिए करीब 15 से 20 लाख रुपए फीस लेती हैं।

आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey): टीवी सीरियल से अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे प्रसिद्ध एक्ट्रेस में से एक हैं। यूट्यूब क्वीन कही जाने वाली आम्रपाली दुबे दिनेश लाल यादव के साथ फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से अपने करियर की शुरुआत की थीं। आज आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री का एक बड़ा चेहरा हैं। आम्रपाली दुबे एक भोजपुरी फिल्म का 25 से 30 लाख रुपए चार्ज करती हैं।

काजल राघवानी (Kajal Raghwani): भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री की सबसे हॉट एक्ट्रेस काजल राघवानी को आज शायद ही कोई होगा जो नहीं जानता होगा। इन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत महज 16 वर्ष की उम्र में शुरू कर दिया था। काजल राघवानी अपनी एक भोजपुरी फिल्म के लिए करीब 20 से 25 लाख रुपए फीस लेती हैं।

रानी चटर्जी (Rani Chatterjee): रानी चटर्जी साल 2004 में मनोज तिवारी के साथ भोजपुरी फिल्म ‘ससुरा बड़ा पैसेवाला’से भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में अपनी करियर की शुरुवात की थीं। आज रानी चटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री की एक्शन क्वीन के नाम से जानी जाती हैं। इन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में काम किया है। रानी चटर्जी एक भोजपुरी फिल्म का करीब 20 से 25 लाख रुपए चार्ज करती हैं।

मोनालिसा (Monalisa): भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस मोनालिसा अपने अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। इन्होंने भोजपुरी के अलावा हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, उड़िया और बंगाली फिल्मों में भी काम किया है। मोनालिसा एक फिल्म का भोजपुरी करीब 15 से 20 लाख रुपए चार्ज करती हैं।

Leave a Reply