IPL 2023 भोजपुरी में लाइवस्ट्रीम किया जाएगा, दर्शक कर रहें हैं ये मजेदार कमेन्ट

IPL 2023 Bhojpuri

हर साल अरबों लोगों द्वारा देखे जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) सबसे बड़े टूर्नामेंटों में से एक है। इंडियन प्रीमियर लीग IPL में हर साल कुछ न कुछ नया जरूर होता है, इस बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) दर्शकों के लिए काफी खास होने वाला है। इस बार टूर्नामेंट का डिजिटल ब्रॉडकास्टर भोजपुरी और पंजाबी सहित 11 क्षेत्रीय भाषाओं में मैचों को स्ट्रीम करने की योजना बना रहा है।

पिछले साल तक, IPL केवल छह भाषाओं में उपलब्ध था, जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम और तमिल शामिल थे। लेकिन इस साल 2023 में आपके लिए पांच और भाषाएं जोड़े जाएंगे जिसमें भोजपुरी भाषा काफी खास होने वाला है। इस बात को सुनते ही लोगों ने भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन और मनोज तिवारी को कॉम बॉक्स के अंदर जोड़ने का अनुरोध किया।

भोजपुरी कमेंट्री के साथ IPL का आनंद लेने के लिए, Jio Cinema ऐप और वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा, यहाँ आप टूर्नामेंट को फ्री में लाइव स्ट्रीम कर सकेंगे।

Leave a Reply