भोजपुरी स्टार Arvind Akela Kallu से ज्यादा पढ़ी-लिखी हैं वाइफ! यहाँ से किया है ग्रैजुएशन

Arvind Akela Kallu wife

भोजपुरी एक्टर अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) पिछले कुछ दिनों से अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। अरविंद अकेला कल्लू ने 26 जनवरी 2023 को शिवानी पांडेय के साथ बनारस में सात फेरे लिए हैं। इनकी शादी और रिसेप्शन की कई सारी फोटो और विडिओ सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। उनकी वाइफ भले ही फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक नहीं रखती हैं लेकिन चाहे वो पढ़ाई हो या फिर खूबसूरती वो किसी से कम भी नहीं हैं।

Arvind Akela Kallu (अरविंद अकेला कल्लू) की वाइफ शिवानी पांडेय ने काशी विद्यापीठ बनारस से अपनी बीकॉम की पढ़ाई पूरी की है और कल्लू उन्हें आगे भी पढ़ाना चाहते हैं। कल्लू चाहते हैं कि वो जितना पढ़ना चाहें उतना पढ़ सकती हैं। शिवानी पांडेय उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के सवनी गांव की रहने वाली हैं। शिवानी के पिताजी का नाम संतोष पांडेय है और माताजी का नाम नीलम पांडेय है। Arvind Akela Kallu हमेशा से ही चाहते थे कि उनकी वाइफ एकदम सिंपल और कोई मॉडल और हीरोइन ना हों। उन्हें पहले से ही साधारण परिवार की लड़की से शादी करना था, जो कि उन्होंने परिवार वालों की मर्जी से किया।

Arvind Akela Kallu

अरविंद अकेला कल्लू की पढ़ाई के बारे में बात की जाए तो उन्होंने बस 12वीं तक ही पढ़ाई की है। उन्होंने बचपन से ही गायिकी में करियर की शुरुआत कर दी थी। कल्लू 9 साल की उम्र में ही गायिकी में करियर की शुरुआत कर ली थी। आज उनकी आवाज पर भोजपुरिया दर्शक झूम उठते है। सोशल मीडिया पर उनकी बहुत अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी है। अरविंद अकेला कल्लू का जन्म 26 जुलाई, 1997 को बिहार के बक्सर में हुआ था, अभी कल्लू महज 26 साल के हैं। उन्होंने करियर शुरुआत में एक से बढ़कर एक गाने गायें। उनका पहला गाना ‘बोलता मुरुगवा कुकुड़ुकु’ था, जो कि काफी पसंद किया गया था। इसके बाद 2010 में ‘लगाई देईं चोलिया को हुक राजा जी’ आया था, इस गाने में उनके स्टारडम में चारचांद लगा दिया था। अरविंद अकेला कल्लू साल 2012 में पहली फिल्म ‘कलुआ भइल सयान’ से एक्टिंग में डेब्यू किया था।

आज अरविंद अकेला कल्लू सैकड़ों फिल्मों में काम कर चुके हैं जिससे वो भोजपुरिया दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अरविंद अकेला कल्लू कुल एक करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। आज के समय में वो एक गाने के लिए करीब 1-2 लाख रुपए चार्ज करते हैं।

Leave a Reply