भोजपुरी एक्ट्रेस “Akanksha Dubey” ने की खुदकुशी, सारनाथ के होटल में लगाई फांसी

Akanksha Dubey Suicide

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि सारनाथ के सोमेंद्र होटल में भोजपुरी मॉडल और एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर अपनी जान ले ली। फैन्स के लिए आकांक्षा का यूं जाना काफी शॉकिंग बात है। हाल में ही भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस का नया गाना रिलीज हुआ था। आकांक्षा दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा थीं।

आकांक्षा ने ‘वीरों के वीर’ और ‘कसम पैदा करने वाले की 2’ जैसे सुपर हिट फिल्मों में काम किया था। आज, 26 मार्च को ही भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ उनका नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने का नाम ‘आरा कभी हारा नहीं’ है। फैन्स के लिए विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि जिस आकांक्षा को उन्होंने आज नए गाने में देखा है, वो अब इस दुनिया में नहीं हैं। Akanksha Dubey ने ये कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। इस खबर के आने के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री को इससे बड़ा झटका लगा है।

Akanksha Dubey तीन साल की उम्र में पेरेंट्स के साथ मुंबई शिफ्ट हुई थीं। उनके पेरेंट्स उन्हें आईपीएस अफसर बनाना चाहते थे, लेकिन उनका मन डांस और एक्टिंग में ज्यादा लगता था। इसी पैशन को फॉलो करने के बाद वो फिल्मी दुनिया में आई थीं। मुंबई में पढ़ाई करने के बाद आकांक्षा ने अपना करियर फिल्मों में शुरू किया था।

17 साल की उम्र में आकांक्षा दुबे ने भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था। यहां उन्होंने डायरेक्टर आशी तिवारी के साथ कुछ फिल्मों में काम किया। हालांकि उन्हें कई बार रिजेक्शन का सामना भी करना पड़ा था। बताया जाता है कि साल 2018 में आकांक्षा डिप्रेशन में चली गई थीं। इसके बाद उन्होंने फिल्मी पर्दे से दूरी बना ली थी। उन्होंने कहा था कि नए आर्टिस्ट को नए जैसा ट्रीट नहीं किया जाता है। इसकी वजह से लोगों का आत्मविश्वास टूटता है।

आकांक्षा दुबे ने फिल्मों में दोबारा वापसी करने का श्रेय अपनी मां को दिया था। उन्होंने कहा था कि मुश्किल समय में उनकी मां ने उन्हें सपोर्ट किया। फिल्मों के अलावा Akanksha Dubey ने कई बढ़िया गानों के म्यूजिक वीडियो में भी काम किया था।

आकांक्षा दुबे जैसी टैलेंटेड एक्ट्रेस का यूं अचानक चले जाना उनके फैन्स के लिए काफी दुख की बात है।

Leave a Reply