खेसारीलाल यादव नहीं शत्रुघ्न कुमार यादव है असली नाम, भोजपुरी के इन 5 सितारों ने छुपाई अपनी असली पहचान!

bhojpuri stars real name

1. मोनालिसा (Monalisa): भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार मोनालिसा ने हिन्दी से लेकर भोजपुरी तक कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में भी काम किया है। साथ ही बिग बॉस 10 में भी मोनालिसा नजर आ चुकी हैं। मोनालिसा का असली नाम अंतरा विश्वास है। जिसे बदलकर उन्होंने मोनालिसा रख लिया था। नाम बदलने की तरकीब अंतरा विश्वास के काम आई और आज मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री की सुपरस्टार्स में से एक हैं।

2. रानी चटर्जी (Rani Chatterjee): ‘क्वीन ऑफ भोजपुरी इंडस्ट्री’ के नाम से जानी जाने वाली रानी चटर्जी लगभग 250 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकीं हैं। भोजपुरी की सबसे बेस्ट एक्ट्रेस में से एक रानी चटर्जी का असली नाम साहिबा शेख है। यह नाम रानी चटर्जी 2004 में बनी फिल्म ‘ससुरा बड़ा पईसावाला’ के मकर्स ने दिया था। दरअसल ‘ससुरा बड़ा पईसावाला’ भोजपुरी फिल्म की शूटिंग एक मंदिर में भी हुई थी। जिसमें एक्ट्रेस मंदिर में माथा टेकती है। शूटिंग के दौरान वहां कुछ लोग इकट्ठे हो गए। जब लोगों ने उनसे उनका नाम पूछा तो साहिबा ने अपना नाम रानी चटर्जी बता दिया। इसके बाद रानी चटर्जी का ये नाम चल निकला और तभी से साहिबा शेख बन गई रानी चटर्जी।

3. खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav): भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और गायक खेसारी लाल यादव आज कल अपनी एक्शन के लिए जाने जाते हैं। खेसारी लाल यादव का असली नाम शत्रुघ्न कुमार यादव है। खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले ही अपना स्क्रीन नाम खेसारीलाल यादव रख लिया था। नाम बदलना खेसारी लाल यदाव के लिए भी काफी लकी साबित हुआ।

4. निरहुआ (Nirahua): भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जुबली स्टार निरहुआ एक्शन और रोमांटिक फिल्मों के किंग हैं। निरहुआ के फैन्स भी इनके फिल्मों को खूब पसंद करते हैं। निरहुआ ने भी फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले अपना नाम बदल लिया था। निरहुआ का असली नाम दिनेशलाल यादव है। दरअसल दिनेशलाल यादव का एक गाना उन दिनों काफी वाइरल हुआ था जिसका टाइटल ‘निरहुआ सटल रहे’ था। इस गाने को लोगों ने काफी पसंद किया और तब से दिनेशलाल यादव को ‘निरहुआ’ के नाम से लोग जानने लगे और आज निरहुआ भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार हैं।

5. रवि किशन (Ravi Kishan): बॉलीवुड, साउथ और भोजपुरी फिल्मों में अपना एक अलग पहचान बना चूकें भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन अब राजनीति में भी अपना नाम बना चूकें हैं। रवि किशन फिलहाल गोरखपुर से सांसद हैं। फिल्मों में आने से पहले रवि किशन ने भी अपना असली नाम बदल लिया था। रवि किशन का असली नाम रविंद्र श्याम नारायण शुक्ला है। नाम बदलना रवि किशन के लिए भी काफी लकी साबित हुआ।

1 thought on “खेसारीलाल यादव नहीं शत्रुघ्न कुमार यादव है असली नाम, भोजपुरी के इन 5 सितारों ने छुपाई अपनी असली पहचान!”

  1. Pingback: Kajal Raghwani: A Talented Actress in Bhojpuri Cinema - Bhojpurworld

Leave a Reply