Babul Kar De Bida Aaj Tu Pyar Se: अक्षरा सिंह की आने वाली भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर देख कर छलक पड़ेंगे आंखों से आंसू!!

Babul Kar De Bida Aaj Tu Pyar Se Bhojpuri Film

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्मों में अपनी बेस्ट ऐक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। अक्षरा सिंह अपनी आने वाली भोजपुरी फिल्म “बाबुल कर दे बिदा आज तू प्यार से” को लेकर कई दिनों से चर्चा में बनीं हुईं हैं। जब इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया था, तभी से फैंस अक्षरा सिंह की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थें। अब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, इस फिल्म का ट्रेलर बहुत ही ज्यादा ईमोशनल और दिल को छू जाने वाला है।

इस फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि किस तरह मां-बाप के ना रहने पर, ये दुनिया बच्चों के साथ कैसा व्यवहार करती है, पल भर में सभी रिश्ते कैसे बदल जाते हैं। यकीनन इस फिल्म का ट्रेलर देख आपका दिल पसीज जाएगा। वहीं ट्रेलर में कई दर्द भरे गाने भी सुनने को मिल रहें हैं। इस फिल्म में अक्षरा सिंह की ऐक्टिंग को दर्शक काफी पसंद कर रहें हैं।

इस फिल्म की कहानी की बात करें तो इस फिल्म की शुरूवात में अक्षरा सिंह अपने मां बाप की बेहद ही लाडली रहती हैं। वहीं घरवाले भी अक्षरा के माता पिता के संग बेहद अच्छा संबंध रखते हैं। लेकिन फिर जब अचानक अक्षरा के पिता की मृत्यु हो जाती है तो घरवालों और समाज का असली चेहरा सामने आता है। जैसे तैसे कर अक्षरा सिंह की मां, अपनी बेटी की शादी तय करती हैं और पूरे इंतजाम भी करती हैं, लेकिन फिर मां की भी मृत्यु हो जाती है और अक्षरा पूरी तरह से अकेली पड़ जाती हैं। वहीं उनका रिश्ता भी टूट जाता है, क्योंकि लड़के वालों को लगता है कि अक्षरा मनहूस हैं। अब देखना यह होगा कि मां-बाप के चले जाने के बाद अक्षरा खुद को कैसे संभालती हैं और उनकी शादी हो पाती है या नहीं। फिलहाल ये सब तो अब फिल्म देखकर ही पता चलेगा। तो वाकई में भोजपुरी की यह फिल्म बहुत ईमोशनल है।

भोजपुरी के इस फिल्म में अक्षरा सिंह के अलावा आदित्य ओझा, मनोज टाइगर, ललित उपाध्याय, प्रेम दुबे, कंचन मिश्रा और त्रिशा मिश्रा जैसे कई बड़े कलाकार नजर आएंगे। इस फिल्म को मंजुल ठाकुर ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म के ट्रेलर को “Enterr10 Rangeela” के अफिशल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। यह फिल्म कब रिलीज होगी इसके बारे में कुछ खास जानकारी नहीं दी गई है, जैसे इस फिल्म के बारे में और जानकारी मिलेगी हम जल्द ही शेयर करेंगे।

Movie:Babul Kar De Bida Aaj Tu Pyar Se, बाबुल कर दे बिदा आज तू प्यार से
Star Cast:Akshra Singh, Aditya Ojha, Manoj Tiger, Lalit Updhyay, Prem Dubey,kanchan Mishra, Baby Trisha Mishra and others.
Producer:Manjul Thakur, Apoorva Medatiya, Monika Singh
Director:Manjul Thakur
Writer:Arbind Tiwari
Music:Om Jha

Babul Kar De Bida Aaj Tu Pyar Se Bhojpuri Film Trailer

Leave a Reply