Yamini Singh, इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ भोजपुरी फिल्मों में आई हैं, Yamini Singh Bhojpuri Actress and Producer

Yamini Singh Bhojpuri Heroine

भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह (Yamini Singh Bhojpuri Heroine) अपनी स्टाइल और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। चंचल स्वभाव के लिए फेमस भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह का जन्म 17 मई, 1996 को उत्तर प्रदेश के नवाबी शहर लखनऊ में हुआ था।

यामिनी सिंह (Yamini Singh) इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद भोजपुरी फिल्मों में अपना करियर बनाने का फैसला किया। इन्होंने भोजपुरी फिल्मों में अपनी करियर की शुरुआत अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela kallu) की फिल्म ‘पत्थर के सनम’ से की थी। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी और केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आया था। ‘पत्थर के सनम’ भोजपुरी फिल्म के बाद इसके बाद Yamini Singh ने दर्जन भर एक से बढ़कर एक भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। इन्होंने दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh lal yadav Nirahua) और आम्रपाली दुबे की फिल्म भोजपुरी फिल्म ‘लल्लू की लैला’ में भी काम किया है।

Yamini Singh Bhojpuri actress and producer
Images credit- instagram-yamini Singh

Yamini Singh सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस से जुड़े रहने के लिए आय दिन अपनी नई-नई फोटो और विडिओ शेयर करती रहती हैं। यामिनी सिंह की भोजपुरिया दर्शकों के बीच सोशल मीडिया पर शानदार फैन फॉलोइंग है और वो इंडस्ट्री की सबसे टॉप एक्ट्रेस के लिस्ट में शुमार हो चुकी हैं।

यामिनी सिंह टैलेंटेड एक्ट्रेस तो हैं ही साथ ही वो प्रोड्यूसर भी हैं। उन्होंने अपनी अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ‘प्यार के परवाने’ को को-प्रोड्यूस किया है। Pyaar ke parvaane Bhojpuri Film में भोजपुरी एक्टर समर सिंह के साथ लीड रोल में दिखेंगी। इस फिल्म की शूटिंग अयोध्या में की गई है और जल्द ही रिलीज होने वाली है।

Leave a Reply