भोजपुरी गायक निशा उपाध्याय को कार्यक्रम के दौरान लगी गोली, पटना के अस्पताल में गायिका का इलाज जारी है

Nisha Upadhyay Bhojpuri Singer

भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय को एक कार्यक्रम के दौरान गोली लग गई। निशा उपाध्याय एक प्रोग्राम में पहुंची थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सेदुआर गांव के रहने वाले वीरेंद्र सिंह के घर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

यहां भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय परफॉर्म कर रही थी। इसी दौरान गांव के एक युवक ने हवाई फायरिंग शुरू कर दिया। इसी बीच गायिका के पैर में गोली लग गई। गोली लगने के बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ी। इसके बाद यहां भगदड़ का माहौल बन गया। इसी बीच स्थानीय लोगों ने घायल सिंगर को आनन-फानन में पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही गायिका के घर वालों को घटना की सूचना दी गई।

बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में कुछ लोग हवाई फायरिंग कर रहे थे। इसी वजह से सिंगर को गोली लगी है। फिलहाल, फायरिंग करने वाला युवक मौके से फरार हो गए है। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस पूरे की जांच में जुट गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। वही, अस्पताल में भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय का इलाज जारी है।

Leave a Reply